US-Venezuela- श्रीलंका की UN से शांतिपूर्ण हल की अपील, काराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी

Spread the love

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोमवार को मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के मामले में अमेरिका के आरोपों पर खुद को निर्दोष बताया। वहीं अब अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ‘हथियार उठाने’ की कसम खाई है। पढ़ें …

 

 

श्रीलंका की संयुक्त राष्ट्र से अपील, शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह

श्रीलंका ने संयुक्त राष्ट्र से वेनेजुएला मामले में शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करने का आग्रह किया है। श्रीलंका ने अमेरिका के सैन्य हमले के बाद वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा, भलाई और संप्रभु अधिकारों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि “यह महत्वपूर्ण है कि संयुक्त राष्ट्र और उसके अंग जैसे कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले को देखे और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा, भलाई और संप्रभु अधिकारों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करे”।

इसमें आगे कहा गया है कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर देता है, जैसे कि बल के उपयोग पर रोक, गैर-हस्तक्षेप, अंतरराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान और राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता।

वेनेजुएला में कई मीडियाकर्मी हिरासत में

वेनेजुएला की राजधानी काराकास से रिपोर्टिंग करते समय सोमवार को 10 से अधिक मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। देश के प्रेस संघ के अनुसार वे अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में निकाले गए मार्च और देश की नई विधायिका के शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे।

और पढ़े  मोजताबा खामेनेई-: मोजतबा बने ईरान के नए सर्वोच्च नेता, ईरानी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला, अरबों के मालिक, दुनियाभर में संपत्तियां

प्रेस एसोसिएशन, एसएनटीपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 14 लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी शामिल था, जिसे देश से निकाल दिया गया।

तुर्किए में अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई का विरोध कई देशों में किया जा रहा है, जिसमें तुर्किए भी शामिल है। इस कड़ी में अंकारा और इस्तांबुल में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। लोग सड़कों पर उतरकर अमेरिकी विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

मचाडो ने डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति पद के लिए अस्वीकारा

मारिया मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुले तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि वह यातना, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी की मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं।

विपक्षी नेता मचाडो ने किया घर लौटने का वादा

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने ‘जितनी जल्दी हो सके’ घर लौटने का वादा किया है। बता दें कि वेनेजुएला में 2024 के चुनावों के बाद से अपनी जान को खतरे के चलते मचाडो छिपकर रह रही हैं। 2025 में मचाडो को “वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए” नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प ने मचाडो को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन नहीं दिया।

और पढ़े  Gold-Silver- चांदी की कीमतों में 10400 रुपये का उछाल, सोना 1.67 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का भाव

‘अक्टूबर से ट्रंप से बात नहीं की’, मारिया कोरिना मचाडो का बयान

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर 2025 के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात नहीं की है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए मचाडो की ये टिप्पणियां शनिवार को वेनेजुएला पर संयुक्त राज्य अमेरिका के हमलों के बाद आई है।


Spread the love
  • Related Posts

    डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर, शेयर बाजार में भी गिरावट,69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का भरोसा टूटता दिखा। इसके चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया…


    Spread the love

    आज देश भर में रंगोत्सव होली की धूम,शहर-शहर उड़ रहा गुलाल, जमकर मनाया जा रहा जश्न

    Spread the love

    Spread the loveआज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे…


    Spread the love