Murder: शाहदरा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपति की हत्या, अलग-अलग कमरे में मिले शव

Spread the love

 

 

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। राम नगर एक्सटेंशन में स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर 75 वर्षीय विरेंद्र कुमार बंसल (रिटायर्ड टीचर) और उनकी 65 वर्षीय पत्नी परवेश बंसल (गृहिणी) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

पुलिस को यह जानकारी आधी रात करीब 12:30 बजे पीसीआर कॉल से मिली। कॉल करने वाले दंपति के बेटे वैभव बंसल ने बताया कि उनके माता-पिता बेहोश पड़े हैं और शायद मर चुके हैं। सूचना मिलते ही एमएस पार्क थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वैभव ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके माता-पिता की हत्या कर दी है।

निरीक्षण में विरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की।

पुलिस प्रारंभिक जांच में लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है, हालांकि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली- आबादी की रफ्तार अधिक और आवास कम, 76 लाख मकानों में सिमटी 2.3 करोड़ की जनसंख्या वाली दिल्ली
  • Related Posts

    टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों द्वारा नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय का दावा किए जाने के बाद पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस राजनीतिक संकट…


    Spread the love

    दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की तैयारी: गांगुली बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, युवराज को भी मिली नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और दो विश्व कप विजेता टीमों के हीरो युवराज सिंह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने…


    Spread the love