देहरादून- देहरादून एयरपोर्ट पर 4.46 करोड़ से बनेगा विश्राम गृह, CM ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 88.84 करोड़ की मंजूरी दी है। देहरादून एयरपोर्ट में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-एक निर्माण के लिए 65.65 करोड़ की योजना स्वीकृत की है।

विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों व 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ की मंजूरी दी। चंपावत जिले के तहत सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) से जल संरक्षण और संवर्द्धन, मृदा संरक्षण कार्य के लिए 3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबंधन से स्वीकृत की है।

 

राजस्व परिषद के जिला कार्यालय देहरादून तीन वाहन खरीदने के लिए स्वीकृति दी। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में डिग्री कॉलेज पोखरी सड़क व अन्य सड़कों के लिए 4.17 लाख की योजना स्वीकृति दी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- Road Accident: स्कूल से लौट रही 5 साल की मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने रौंदा,20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौके पर ही मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव
  • Related Posts

    2026 उत्तराखंड बोर्ड- 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। ताजा बोर्ड 25 अप्रैल,…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह-: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the loveसीएम धामी आज श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता के समापन समारोह पर पहुंचे। इस दौरान सेना के जवानों और…


    Spread the love