5 करोड़ नकद, 8.8 करोड़ के आभूषण- इंद्रजीत यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति

Spread the love

डी ने मंगलवार 30 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 24 घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और करोड़ों रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। ईडी ने यह छापेमारी इंद्रजीत सिंह यादव, उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की। तलाशी अभियान में जांच एजेंसी ने 5.12 करोड़ रुपये नकद, करीब 8.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा सूटकेस, चेक बुक से भरा बैग और करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

 

ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में की छापेमारी
ईडी की टीम ने 30 दिसंबर को पहले दिल्ली के सर्वप्रिया विहार में एक परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया था। यह परिसर अमन कुमार नामक व्यक्ति से संबंधित है, जो कथित तौर पर इंद्रजीत सिंह यादव का करीबी है। यह अभियान अभी भी जारी है। दरअसल ईडी ने यूएई में रहने वाले इंद्रजीत सिंह यादव के खिलाफ जांच शुरू की है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्य आरोपी है। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में इंद्रजीत सिंह यादव के साथ ही अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड नामक फर्म और अन्य सहयोगी भी शामिल हैं।

 

कौन है इंद्रजीत सिंह यादव
इंद्रजीत सिंह यादव के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं और उस पर जबरन वसूली, ऋण निपटान को जबरदस्ती से निपटाने, धमकाने आदि के मामले शामिल हैं। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि इंद्रजीत सिंह यादव पर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति जुटाने का आरोप है। फिलहाल वह फरार है और दुबई में रह रहा है। यादव एक फर्म जेम रिकॉर्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रक है।

जांच में खुलासा हुआ है कि अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड नामक फर्म और अन्य ने हरियाणा में झज्जर और दिघल  से प्राइवेट फाइनेंसर्स से बड़ी मात्रा में पैसा उधार लिया और इसकी सिक्योरिटी के लिए चेक दिए, जो बाउंस हो गए। जांच में पता चला है कि इंद्रजीत सिंह यादव ने ही इन मामलों में समझौता कराया।

और पढ़े  पचपदरा रिफाइनरी- पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, कल करने वाले थे PM मोदी उद्घाटन

Spread the love
  • Related Posts

    धर्मसंकट में ‘आप’: केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ BJP ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल 2026 भारतीय राजनीति में बड़े उलटफेर के तौर पर दर्ज हो गया है। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के एक साथ इस्तीफा देकर भारतीय…


    Spread the love

    इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पहने भारतीय झुमके, इस्टा पर शेयर की सेल्फी, अबतक आए 4.23 लाख लाइक्स

    Spread the love

    Spread the loveइटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि…


    Spread the love