देहरादून- नहीं होगी संसाधनों की कमी…पटवारी, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर, डाटा पैक भी मिलेगा

अब अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने के काम में संसाधनों की कमी नहीं होगी। शासन ने पटवारियों, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर और डाटा पैक देने का भी निर्णय लिया है।

राज्य में अंश निर्धारण खतौनी को तैयार किया जाना है। इस कार्य के लिए उत्तराखंड लेखपाल संघ लंबे समय से लैपटॉप, इंटरनेट की सुविधा और डाटा पैक की मांग कर रहा है, जिससे कार्य को सुगमतापूर्वक किया जा सके। इसको लेकर आंदोलन भी हुआ था। इसके बाद कर्मियों को लैपटॉप समेत अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए राजस्व परिषद ने प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी तक लेखपाल और पटवारियों को यह मुहैया नहीं कराया जा सका है, इसको लेकर संगठन मुखर भी है।

 

लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल कहते हैं कि संगठन लंबे समय से संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग राजस्व परिषद से कर रहा है। केंद्र से पांच करोड़ की राशि भी मिल चुकी है, पर अभी तक संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

लैपटॉप के साथ ही कर्मचारियों को सीयूजी नंबर, डेटा पैक भी उपलब्ध कराने का फैसला हुआ है। यह मासिक या वार्षिक आधार पर दिया जाएगा, यह राजस्व परिषद तय करेगा। संसाधनों खरीद के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृृत हो चुकी है, जो कि जल्द जारी भी हो जाएगी।
एसएन पांडे, सचिव राजस्व

और पढ़े  उत्तराखंड: पिटकुल व यूजेवीएनएल में 78 पदों पर भर्ती का मौका, विज्ञापन जारी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कैमरे चूके, सर्वर अटका, बिजली ने भी दिया झटका, बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का सिस्टम बेहाल

    प्रदेश की सड़कों पर बाहरी राज्यों के वाहनों की बढ़ती आवाजाही से सरकार को करोड़ों रुपये का ग्रीन सेस मिलना है, लेकिन वसूली का सिस्टम ही जवाब दे रहा है।…

    देहरादून: BJP पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार

    देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग के एक सदस्य…