चमोली- भालू से लड़कर बच्चों ने बचाई दूसरों की जान, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे नाम

 

पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर में भालू से लड़कर अपनी व अपने साथियों की रक्षा करने वाले पांचों साहसी छात्र-छात्राओं के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नामित कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भालू के हमले का डटकर मुकाबला करने वाले पांचों छात्र-छात्राओं देवेश, पंकेश, आरव पुंडीर, दिव्या, दीपिका के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साहसी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उनसे फोन पर बात की थी। वन विभाग ने भी आगामी 26 जनवरी पर इन बच्चों को सम्मानित करने का एलान किया है। बीते 20 दिसंबर को यह घटना हुई थी।

 

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता देवी और ग्राम प्रधान रिंकी देवी चौधरी ने बहादुर विद्यार्थी देवेश, पंकेश, आरव, दिव्या व दीपिका को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित करने की मांग उठाई थी। अब जिला प्रशासन ने पांचों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…