भारत भागे उस्मान हादी की हत्या के 2 संदिग्ध’, बांग्लादेश पुलिस दावा- मदद करने वाले…

Spread the love

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बांग्लादेश पुलिस ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दो आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख सीमा पार कर  भारत में घुस गए हैं। मामले में ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने बताया कि दोनों आरोपी स्थानीय लोगों की मदद से भारत के मेघालय राज्य में दाखिल हुए।  उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत पहुंचे।

 

बांग्लादेशी दैनिक समाचार पत्र द डेली स्टार ने ढाका पुलिस के हवाले से बताया कि सीमा पार करने के बाद उन्हें सबसे पहले एक व्यक्ति ने रिसीव किया, जिसका नाम पुर्ति बताया गया है। इसके बाद एक टैक्सी ड्राइवर सामी ने दोनों को मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया। नजरुल इस्लाम ने कहा कि पुलिस को अनौपचारिक जानकारी मिली है कि भारत में दोनों आरोपियों की मदद करने वाले पुर्ति और टैक्सी ड्राइवर सामी को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।

 

आरोपियों को वापस लाने के प्रयास में बांग्लादेशी सरकार
डीएमपी के अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने आगे बताया कि बांग्लादेश सरकार आरोपियों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए भारत के अधिकारियों से औपचारिक और अनौपचारिक दोनों स्तरों पर संपर्क में रहा जा रहा है, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया जा सके।

बांग्लादेश में क्यों जारी है हिंसा?
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंसा बदस्तूर जारी है। ढाका से लेकर चटगांव तक भीड़ के प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। 12 दिसंबर को इंकलाब मंच के छात्र नेता उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को हादी का सिंगापुर में निधन हो गया और तब से लेकर अब तक बांग्लादेश में लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसके ठीक बाद चटगांव में एक हिंदू शख्स की लिंचिंग की घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया।

और पढ़े  Market Update: सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की छलांग, निफ्टी 24100 के पार पहुंचा, जानें हाल...

ऐसे में बीते दिनों बांग्लादेश के नए राजनीतिक दल नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता पर भी हमला हुआ। इशके बाद एनसीपी के मोहम्मद मुतालिब सिकदर को खुलना में गोली मार दी गई। इस हमले में सिकदर के सिर पर चोट आई है। बताया गया है कि उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, कैसा रहा कार्यकाल?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य…


    Spread the love