Today Horoscope 29 December 2025 आज मिल सकता है इन राशि वालों को कोई बड़ा सरप्राइज, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।।

Spread the love

 

मेष राशि-आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा, इसलिए आप उसमे ढील बिल्कुल ना दें और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको लाभ होगा। आप पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर दोनों एक दूसरे की कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करके चलना होगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसके लिए भी आपको  थोड़ा समझदारी दिखानी होगी और अपने धन को लेकर आपको कुछ सेविंग भी करनी होगी, क्योंकि आप अपनी शौक मौज की चीजों के खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

 

कर्क राशि – आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भाई व बहनों की जरूरतों पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन आपकी इन्कम सीमित रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा हाथ खींचकर चलने की आवश्यकता है। आपके पिताजी आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 15 March 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 13 March 2026 आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आपका दैनिक राशिफल क्या कहता है ।

 

कुंभ राशि- आज आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। आप संतान की करियर से निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है।

 

मीन राशि – आज आपको अपने कामों  पर थोड़ा ध्यान देकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है, इसलिए आप कोई बड़ा जोखिम न ले और आपके बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में आंख बंद नहीं करनी है। आप वाणी की सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को देखकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप किसी  अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love