अयोध्या- मंडल आयुक्त ने श्री निलयम पंचवटी रिसॉर्ट का किया निरीक्षण

Spread the love

 

पंचवटी द्वीप से अयोध्या पर्यटन को मिलेगी नई दिशा: राजेश कुमार

योध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने श्री निलयम पंचवटी रिसॉर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिसॉर्ट में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पंचवटी द्वीप अयोध्या के पर्यटन विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूर्ण रूप से प्रारंभ होने के बाद अयोध्या आने वाले पर्यटकों को एक दिन का समृद्ध और आकर्षक पर्यटन आइटनरी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को नई पहचान और गति मिलेगी।उन्होंने श्री निलयम पंचवटी रिसॉर्ट की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मंडल आयुक्त के आगमन पर श्री निलयम पंचवटी रिसॉर्ट के प्रबंधक कुमार उज्जवल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंडल आयुक्त के निरीक्षण और मार्गदर्शन से परियोजना के कार्यों में तेजी आई है तथा उनके सहयोग से पूरी टीम का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक सहयोग से यह परियोजना समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण होगी।निरीक्षण के दौरान रिसॉर्ट से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  आजम पर शिकंजा:- सरकारी धन का दुरुपयोग, ब्लैक मनी, फर्जी दानदाता, डमी ट्रस्टी, ये प्रमाण बने कार्रवाई की वजह
  • Related Posts

    3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। राजधानी…


    Spread the love

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार…


    Spread the love