Today Horoscope 28 December 2025 आज इन राशि वालो को मिलने वाली है कार्यक्षेत्र में तरक्की, पढ़ें आज का अपना राशिफल ||

Spread the love

मेष राशि- आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कुछ अलग व खास करने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में अपने साथी को समय और महत्व देना जरूरी है, वरना रिश्ते में दूरी आ सकती है। माता जी की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ बनी रहेगी।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। परिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। नया वाहन खरीदने या घर की मरम्मत का योग बन रहा है। लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

 

मिथुन राशि-आज कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन सहयोग भी आसानी से मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए आपको पहले से योजना बनानी होगी। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, वरना रुकावट आ सकती है। बच्चों पर नजर रखना जरूरी है, ताकि वे गलत संगति से दूर रहें।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 25 August 2026 आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जल्दबाजी से बिगड़ सकता है काम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों में आपको ही बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 27 August 2026 आज के दिन कन्या सहित इन 4 राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, भाग्य रहेगा मजबूत,पढ़ें अपना राशिफल।

 

धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन लाभदायक रहेगा। समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।

 

मीन राशि –आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके कार्यों से आपको नई पहचान मिलेगी। संतान किसी चीज की मांग कर सकती है। अनजान लोगों की बातों में आने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 30 August 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के साथ मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज किस्मत आपके लिए नए दरवाजे खोल सकती है। पैसों से जुड़े फैसले अगर सोच-समझकर लेंगे, तो लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। काम के प्रति आपका…


    Spread the love

    Today Horoscope 29 August 2026 आज इन राशि वालों को संभलकर करना होगा खर्च, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि- आज माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके अच्छे कामों की खुलकर तारीफ हो सकती है। संभव है कि मेहनत के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार…


    Spread the love