पहाड़ों की रानी में विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज, पहली बार हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Spread the love

हाड़ों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का सांस्कृतिक यात्रा के साथ शानदार आगाज हो गया है। विभिन्न सांस्कृतिक दलों, कलाकारों ने ढोल दमाऊ और लोक गीतों के साथ सांस्कृतिक यात्रा निकाली। कार्निवाल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत शुभारंभ किया। कार्निवाल की सांस्कृतिक यात्रा में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

24 से 29 दिसंबर तक शहर के चौक चौराहों, पर्यटन स्थलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। लंढौर सर्वे मैदान से लेकर लाइब्रेरी चौक तक आयोजित सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड के लोक कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, सामाजिक कार्यक्रताओं, स्कूली छात्राओं सहित राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शिरकत की।

 

सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ मसूरी महोत्सव समिति सचिव एवं एसडीएम राहुल आनंद एवं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया है। इस दौरान लाइब्रेरी चौक पर आईटीबीपी बैंड टीम ने शानदार प्रस्तुति दी है। साथ ही मंगल गीतों का भी आयोजन किया गया ।


Spread the love
और पढ़े  पौडी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love