गेमिंग का जुनून- घर से भागा नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर अलवर में मिला, सब हैरान

Spread the love

सोशल मीडिया और यूट्यूब की चमक-दमक में नाम कमाने की चाह एक 15 वर्षीय नाबालिग को सैकड़ों किलोमीटर दूर कर्नाटक से अलवर तक ले आई। गेमिंग यूट्यूबर बनने का सपना संजोए दसवीं कक्षा का छात्र घर से बिना बताए निकल गया और अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र में एक यूट्यूबर से मिलने पहुंच गया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और परिजनों की सतर्कता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बच्चा सकुशल अपने पिता से मिल गया।

 

मामला अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को कर्नाटक पुलिस और अश्विक के परिजन बच्चे की तलाश में अलवर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बच्चा शनिवार को कर्नाटक से अकेले ही निकल पड़ा और लंबा सफर तय कर अलवर पहुंच गया। अलवर बस स्टैंड पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और कर्नाटक में तुरंत बच्चे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

मिसिंग रिपोर्ट मिलते ही कर्नाटक पुलिस हरकत में आ गई। तकनीकी जांच और सूचना तंत्र के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा अलवर में मौजूद है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस की टीम अलवर पहुंची और सदर थाना पुलिस से संपर्क साधा। पूरे अभियान में सदर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरा सहयोग किया।

कर्नाटक पुलिस अधिकारी प्रकाश ने बताया कि हमें नाबालिग के लापता होने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि बच्चा अलवर में है। अलवर सदर थाना पुलिस ने बेहद सकारात्मक और प्रोफेशनल सहयोग किया, जिससे बच्चे को सुरक्षित उसके पिता से मिलवाया जा सका।

और पढ़े  डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा से पहले दोनों देशों के मंत्रियों के बीच बातचीत, कई अहम मद्दों पर हुई चर्चा

 

सदर थाने में जैसे ही बच्चा अपने पिता से मिला, माहौल भावुक हो गया। पिता ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने बच्चे को समझाइश दी कि सोशल मीडिया और यूट्यूब के सपने अपनी जगह हैं, लेकिन घर छोड़कर इस तरह निकल जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। वहीं परिजनों ने अन्य माता-पिता और बच्चों से अपील की कि सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर कोई भी बच्चा घर छोड़कर बाहर न जाए। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना और उनके ऑनलाइन व्यवहार पर नजर रखना आज के समय में बेहद जरूरी है।


Spread the love
  • Related Posts

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love

    Weather: तेज आंधी के साथ बरसे बदरा, ओले पड़े और दिन में छाया अंधेरा, UP से उत्तराखंड, पंजाब तक बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और…


    Spread the love