ग्वालियर में कैलाश खेर के शो में हंगामा, पब्लिक हुई बेकाबू-बैरीकेड तोड़े, बंद करना पड़ा इवेंट

Spread the love

 

शहूर बॉलीवुड सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित कैलाश खेर के ग्वालियर में आयोजित लाइव शो के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कैलाश खेर को बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी और स्टेज से लोगों से संयम बरतने की अपील करनी पड़ी।

 

बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी भीड़
जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर ग्वालियर के मेला मैदान में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। शो के दौरान अचानक दर्शकों की भीड़ बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी।

 

अफरा-तफरी का हुआ माहौल
भीड़ के स्टेज तक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए कैलाश खेर ने गाना रोक दिया और स्टेज से कहा, “आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए।” इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ को पीछे हटाया।

बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे
कैलाश खेर के लाइव शो देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। अपने सूफी और इंडियन फोल्क गानों के लिए मशहूर कैलाश खेर के ‘तेरी दीवानी’, ‘सइयां’ और ‘बम लहरी’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि उनके लाइव शोज में भारी भीड़ उमड़ती है।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट पहुंचा आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती का मामला, जनहित याचिका में मांग- तुरंत बंगाल से हटाएं

Spread the love
  • Related Posts

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love

    Weather: तेज आंधी के साथ बरसे बदरा, ओले पड़े और दिन में छाया अंधेरा, UP से उत्तराखंड, पंजाब तक बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और…


    Spread the love