Metro: 3 कॉरिडोर, 13 स्टेशन और जुड़ेंगे, PM मोदी ने दिल्ली मेट्रो के इस विस्तार को बताया बड़ा कदम

Spread the love

दिल्ली मेट्रो के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली मेट्रो फेज-5 (ए) के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए 12,015 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी।

 

क्या है दिल्ली मेट्रो की फेज-5 (A) परियोजना?
इस विस्तार योजना का उद्देश्य दिल्ली के सुदूर इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना और सड़कों पर भीड़भाड़ को कम करना है। इस परियोजना कि कुल लागत 12,015 करोड़ रुपये है। इससे मेट्रो लाइन में कुल 16 किलोमीटर की वृद्धि होगी और इसमें 13 स्टेशन जुड़ेंगे, जिसमें 10 भूमिगत और तीन एलिवेटेड होंगे।

 

 

बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के लिए तीन नए कॉरिडोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया और कहा कि इस फैसले से राजधानी के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिला! दिल्ली मेट्रो के चरण 5(ए) परियोजना के तहत तीन नए कॉरिडोर को मंत्रिमंडल की मंजूरी से हमारी राजधानी का मेट्रो नेटवर्क विस्तारित होगा, जिससे ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी।’


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट की बड़ी पहल-: अब बाहर सुलझेगा दो महिला अधिकारियों का पुराना मुकदमा, पूर्व जज संभालेंगे जिम्मा
  • Related Posts

    खुलासा: अगवा कर बच्चों को बेचते, दिल्ली से हरिद्वार और गाजियाबाद तक 300 CCTV फुटेज से सुलझा रहस्य

    Spread the love

    Spread the love   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस…


    Spread the love

    पीएम मोदी- ये वो राज्य है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया’, PM ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत के निर्माण में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक…


    Spread the love