आनंद गिरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, अंतिम दर्शन के लिए आएंगे मुख्यमंत्री योगी ।

Spread the love

महंत नरेंद्र गिरी के मामले में पुलिस लगातार जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में उनके उस शिष्य से पूछताछ की जा रही थी जिसने सबसे पहले उन्हें फंदे से लटका पाया था और शव को उतारा था। इस पूछताछ के दौरान शिष्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मठ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक और प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी महंत को श्रद्धांजलि दी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। महंत के एक अन्य शिष्य अमर गिरी पवन महाराज की शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बाघंबरी मठ पहुंच सकते हैं सीएम योगी
खबर है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महंत के अंतिम दर्शन के लिए बाघंबरी मठ पहुंचेंगे। उनके साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आ सकते हैं।
अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह ने बताया कि निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर के पहुंचने के बाद दिन के 11:30 बजे से बाघंबरी गद्दी मठ में पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन शुरू होगा।


Spread the love
और पढ़े  प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- नीला पड़ गया था प्रतीक का शरीर, दिल और विसरा सुरक्षित रखा
  • Related Posts

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    दशकों पुराना ‘अटूट बंधन’ एक झटके में लहूलुहान-: 80 साल के पति ने की 72 वर्षीय पत्नी की हत्या, खुद पहुंचा थाने

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के मुरादनगर के रावली कला गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *