इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, कंक्रीट के बैरियर से टकराई बस, 16 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसा स्थानीय समयनुसार सोमवार आधी रात को हुआ, जब 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकरा गई। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं। सर्च और राहत एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकराकर पलट गई।

 

10 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुडियोनो ने कहा, ‘तेज टक्कर से कई यात्री बाहर गिर गए और बस की बॉडी में फंस गए।’ पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद पहुंचे और घटनास्थल पर मारे गए छह यात्रियों के शव बरामद किए। बुडियोनो ने बताया कि अन्य 10 लोगों की अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

घायलों में से कई की हालत गंभीर
हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है और 13 अन्य लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया गया कि पीली बस अपने किनारे पर पलटी हुई थी और नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के कर्मियों, पुलिस और राहगीरों से घिरी हुई थी, जबकि एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को ले जा रही थी।

और पढ़े  भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!: 9/11 से पहले सीआईए ने दी थी खतरे की चेतावनी, खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…