Accident: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस डिवाइडर पार कर पलटी, 35 से अधिक छात्र घायल

Spread the love

 

म्मू के बिश्नाह क्षेत्र में शनिवार को रिंग रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रही एक निजी स्कूल की बस डिवाइडर पार कर पलट गई, जिससे कम से कम 35 से अधिक स्कूली छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह बस निजी स्कूल प्रगवाल अखनूर के छात्रों को पिकनिक से वापस ला रही थी। अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।

हादसे में घायल छात्रों को तुरंत उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायल छात्रों को एआईआईएमएस जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य को नजदीकी अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।


Spread the love
और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love