अयोध्या: शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

विजय विश्वकर्मा (33) की हत्या के बाद बुधवार देर शाम हालात बेकाबू हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शाम को जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का सब्र टूट गया। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रखौना चौराहा पर सड़क जाम कर दिया। इससे चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आक्रोशित लोगों और परिजनों का कहना था कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए तब जाम हटाया जाएगा। हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक राय ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर आक्रोशित परिजनों व लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रधान प्रतिनिधि मोहन यादव भी लगातार ग्रामीणों से संवाद करते रहे। पुलिस ने आश्वस्त किया कि दो दिन में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल के अलावा कोतवाली बीकापुर, थाना तारुन और थाना हैदरगंज की पुलिस डटी रही। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी देर शाम पहुंचकर अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को समझाते बुझाते रहे।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…