अयोध्या- 22 दिसंबर को होगा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन

 

तमाम उहापोह के बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की बुधवार को घोषणा की गई है। 22 दिसंबर को चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा। मतदान छह जनवरी को होगा। बुधवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में यह घोषणा हुई है।

 

इसके पहले बैठक में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संजीव दूबे, बब्बन प्रसाद चौबे, कालिका प्रसाद मिश्रा, अरविंद सिंह आदि ने अधिवक्ता संघ का चुनाव शीघ्र कराने की मांग की। कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पत्र पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश पारित किया है। अब उस पत्र का कोई मतलब नहीं रह गया है। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने छह जनवरी को मतदान की घोषणा की।

 

देर शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन घनश्याम उपाध्याय व चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण सिंह के हस्ताक्षर से चुनाव प्रक्रिया की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। कार्यक्रम के अनुसार वोटर लिस्ट की सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर को किया जाएगा। 20 दिसंबर को आपत्ति आने के बाद 21 दिसंबर को संशोधित वोटर लिस्ट की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

अध्यक्ष सहित 12 पदों पर चुनाव के लिए 22 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 24 दिसंबर तक चलेगी। प्रत्याशियों के दाखिल किए गए पर्चों की जांच 25 दिसंबर को की जाएगी। उसी दिन दो से शाम पांच बजे तक पर्चों की वापसी की जा सकेगी। नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूचना के मुताबिक छह जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। सात जनवरी को सुबह नौ बजे से मतगणना की जाएगी।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…