अयोध्या: 1.40 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

 

 जिले के 1271 बूथों पर रविवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला महिला अस्पताल से सीएमओ ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान शुरू कराया। पहले दिन जिले भर में 1.40 लाख बच्चों को दवा पिलाई गई है।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाने की अपील की। बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में 1271 बूथ बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 114 बूथ शामिल हैं। किसी कारण से जो बच्चा बूथ पर पोलियो की खुराक नहीं ले सकेगा उनके लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। इसके लिए 836 टीमों को तैनात किया गया है। 57 ट्रांजिट व 35 मोबाइल टीम इनकी निगरानी करेंगी।

बताया कि अभियान के तहत 3,08,767 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्घाटन के बाद उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति देखी। इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी, अधीक्षक डॉ. आशाराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रामप्रकाश पटेल, मनोज त्रिपाठी, डॉ. अजय पवार, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…