मौत: रिटायर्ड दरोगा ने अपनी ही बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, फिर यमुना नदी में फेंकी लाश

Spread the love

रिटायर्ड दरोगा रणवीर ने अपनी 33 वर्षीय बेटी अंशु यादव की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव को इटावा में यमुना नदी में फेंक दी थी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक रिश्तेदार फिरोजाबाद के अनुराग यादव से प्रेम करती थी। जो दूर के रिश्ते में उसका भतीजा लगता था। पिता शादी के विरोध में था। इसलिए बेटी ने 24 अक्तूबर की रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से इजहार कर दिया था।

इसी के चलते अगले दिन सुबह पिता ने उसका गला दबा कर हत्या कर दी। जब प्रेमी अनुराग ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया तो खुद को बचाने के लिए पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिन कपड़ों में फोटो पुलिस को दिया मरते वक्त अंशु वही कपड़े पहने थी। पुलिस ने जब दबाव बनाया तो पिता इटावा में नदी किनारे शव बरामद करने गया।

कई दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को एक कंकाल और कुछ कपड़े मिले। कपड़ों से पुलिस को कंकाल अंशु का होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्यारे पिता,उसके बेटे और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। शव ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में मां और अन्य रिश्तेदार महिला को पुलिस तलाश कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- युवती से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, ऐंठे रुपये, अग्निवीर सहित तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    सलीम वास्तिक- 31 साल पुराने इस मामले में आरोपी यूट्यूबर अरेस्ट, 1997 में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है। सलीम वास्तिक हाल ही में अपने…


    Spread the love

    वर्दी में रील बनाई तो नौकरी जाएगी, ये गलती भी न करें पुलिसवाले, सोशल मीडिया की नई गाइडलाइन हुई जारी

    Spread the love

    Spread the loveवर्दी पहनकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक महिला सिपाही को नाैकरी छोड़नी पड़ गई थी। हाल ही में एक थाने के अंदर का…


    Spread the love