कांग्रेस की विशाल रैली- राहुल का सरकार पर बड़ा हमला: EC BJP के लिए काम कर रहा, मैंने सवाल पूछा तो जवाब नहीं दिया

Spread the love

दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। मैंने सवाल पूछे तो चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।

 

राहुल गांधी ने आरएसएस-भागवत को घेरा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए- ‘विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।’ यह मोहन भागवत की सोच है, यह RSS की विचारधारा है। हमारी, हिंदुस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।”

 

चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा, “उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, उनके चुनाव आयुक्त हैं- ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी… चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उनपर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उनपर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “इसमें समय लग सकता है, लेकिन भारत में सत्य की जीत होगी। हम सत्य के मार्ग पर चलते हैं और हम उन्हें सत्ता से बेदखल कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास हिल गया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी वोट चोरी पकड़ी गई है। वोट चोरी भारत के संविधान पर सबसे बड़ा हमला है। अगर उन्होंने वोट चोरी नहीं की होती तो आप उन्हें 5 मिनट में सत्ता से बेदखल कर देते।”

और पढ़े  इस नेक काम से प्रभावित हूं: सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद हरसिमरत ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, जांच पर क्या बोलीं?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “आज संसद में मुश्किल से एक सत्र में 1-2 बहस होती है…जब राहुल गांधी, खरगे जी ने मुद्दा उठाया कि हमें चुनाव पर, SIR पर, वोट चोरी पर बहस करनी है, तो वो घबरा गए। उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। अंत में कैसे माने कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे। हम संसद में यह बहस करते रहे कि राष्ट्र गीत किसका है, राष्ट्र गीत कैसे बना, राष्ट्र गीत क्यों बना और जो बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं, जिससे आप जूझ रहे हो-बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, इनके बारे में चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। मैं उन्हें (भाजपा) चुनौती देती हूं कि ये एक सही चुनाव लड़ लें, बैलेट पर लड़ लें, तो वो खुद जानते हैं कि वो कभी नहीं जीत पाएंगे।”

 

 

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा, “राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है।अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है। हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।”

और पढ़े  दिल्ली- इस बार पतंगों पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम, तकनीक से आएगा तस्वीर में निखार

Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love