Bihar- पटना में वार्ड सदस्य के पति को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर, CCTV खंगाल रही पुलिस

Spread the love

टना के धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मार दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एनएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पैदल ही फरार हो गए अपराधी 

जानकारी के अनुसार, धनरूआ प्रखंड के सोनमई पंचायत, वार्ड संख्या-10 की वार्ड सदस्य नीतू कुमारी के पति गौतम कुमार उर्फ सोनू (28) ट्रैक्टर से सीमेंट उतारकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चक सोहर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सोनू के दाहिने हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली कान के पास से निकल गई। गोली चलने के बाद घायल सोनू कुमार मदद के लिए चिल्लाते हुए मौके से भागे, जिस पर अपराधी पैदल ही फरार हो गए।

 

सोनू ने कहा- अपराधी को गिरफ्तार करे पुलिस

घायल सोनू कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन पर हमला क्यों किया गया? पुलिस इस मामले को गंभीरता से और अपराधी की गिरफ्तार करे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धनरूआ थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़े  Bihar- चापाकल का पानी पीने से प्राइमरी स्कूल के 12 बच्चे बीमार, कराया गया भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक…

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी दलों…


    Spread the love

    Bihar: ‘युवाओं के बाद बिहार से CM का भी पलायन’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर PK का तंज

    Spread the love

    Spread the loveजन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ बिहार से युवाओं का पलायन…


    Spread the love