टिहरी- Accident: स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हाेकर सौ मीटर नीचे खाई में गिरी, हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमाेली पट्टी के सेरा कंडियालगांव – रैका माेटर मार्ग पर कंडियालगांव के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की घटना स्थल पर माैत हाे गई। एक युवक गंभीर रूप सो घायल हाे गया। घायल काे सीएचसी चाैंड में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपली रमाेली पट्टी के रैका गांव निवासी संजय (23) पुत्र साेबन सिंह ,गणेश सिंह (24) पुत्र जयपाल लंबगांव बाजार आए थे। शाम करीब 5 बजे लंबगांव से अपने घर रैका जा रहे थे कि घर पहुंचने से पहले ही कंडियालगांव मे मुर्गी फाॅर्म हाऊस के निकट करीब 6 बजे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हाेकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमे संजय की घटना स्थल ही माैत हाे गई ।

 

स्कूटी चला रहा युवक गणेश गंभीर रूप से घायल हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस लंबगांव घटना स्थल पर पहुंची । स्थानीय लाेगाें की मदद से घायल युवक काे सीएचसी चाैंड़ ले गए ।

डाॅ राहुल ने बताया कि युवक से सिर पर गंभीर चाेटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष किशन देवरानी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक काे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।मृतक युवक के पंचानमे की कार्रवाई की जा रही है ।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…