मसूरी- मसूरी पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला, बचपन की यादों को किया ताजा

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला सोमवार को मसूरी पहुंचे। वह अपने बचपन के स्कूल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली स्कूल भी गए और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने शिक्षकों और बच्चोंं के साथ फोटो खिंचवाए।

सत्या नडेला के साथ उनकी पत्नी अनुपम नडेला और दो बेटियां दिव्या एवं तारा भी साथ थीं। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा, मैनेजर सिस्टर सूजी ने उनका स्वागत किया। सत्या नडेला ने वर्ष 1970-1971 में सीजेएम वेवरली स्कूल से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की थी।

 

स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज एवं हाउस मास्टर रितेश के भट्टाचार्य ने बताया की मसूरी आने से पहले ही सत्या नडेला की टीम ने उनसे संपर्क किया था और उनके आने की जानकारी दी थी। वह परिवार के साथ अमेरिका से भारत और फिर मसूरी पहुंचे।

 

बता दें कि सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस अफसर थे। वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 1988-1993 में निदेशक के पद पर रहे। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर जॉली जॉन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: गो पालन योजना में सामान्य वर्ग को अनुदान का इंतजार, शासनादेश हुआ पर SOP जारी नहीं हो पाई
  • Related Posts

    बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स

    चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को…

    उत्तराखंड: 26 साल बाद भी भाषा संस्थान को नहीं मिला स्थायी ठिकाना, अब देहरादून में की जा रही भूमि की तलाश

    उत्तराखंड राज्य गठन के 26 साल बाद भी उत्तराखंड भाषा संस्थान को स्थायी मुख्यालय के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। कभी गैरसैंण में संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा…