हल्द्वानी- अब एजेंसी से बिना नंबर गाड़ी निकली तो होगा 1 लाख का जुर्माना

Spread the love

 

 

ड़कों पर एएफ (अप्लाइड फॉर) लिखकर गाड़ी चलती दिखी तो वाहन स्वामी ही नहीं डीलर भी कार्रवाई की जद में आएंगे। नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना रजिस्ट्रेशन सड़क पर वाहन दौड़ाने पर जुर्माना की राशि बढ़ने के साथ ही परिवहन विभाग को कड़ी कार्रवाई के अधिकार भी दिए गए हैं। वाहन बिना नंबर का सड़क पर चलता मिला तो डीलर पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना करेगा। वाहन स्वामी का जुर्माना पांच हजार रुपये का होगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क के टैक्स का 16 गुणा टैक्स का जुर्माना भी डाला सकता है। परिवहन विभाग जल्द सभी डीलरों की बैठक कर उन्हें जागरूक करेगा।

 

हर दिन 100 से ज्यादा वाहनों की बिक्री
परिवहन विभाग के अनुसार हल्द्वानी में हर रोज सौ से अधिक वाहनों की बिक्री होती है। प्रतिदिन 100 के करीब नई गाड़ियों का पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा हो रहा है। विभाग पंजीकृत वाहनों के नंबर सात दिन में जारी करने का दावा कर रहा है।

 

यह होती है दिक्कत
बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन सड़क पर आते हैं और हादसा हो जाए तो इंश्योरेंस क्लेम में दिक्कत आ सकती है। एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान कहते हैं कि ऐसे वाहनों का क्लेम देने में इंश्योरेंस कंपनी असहज हो सकती है। उसके नियमों के अनुसार वाहन रजिस्ट्रेशन के बाद ही सड़क पर चलने चाहिए।

दूसरे स्टेट के लिए बेचते हैं गाड़ी तो कराइए अस्थायी पंजीयन
यदि वाहन दूसरे स्टेट के लिए बेचा जाता है तो स्थानीय स्तर पर अस्थायी पंजीयन कराने के बाद ही वाहन को शोरूम से बाहर निकाला जाए। इस अस्थायी पंजीकरण पर यह वाहन अपने मूल रजिस्ट्रेशन वाले स्थान तक ले जाया जा सकता है।

2019 के नए एमवी एक्ट अधिनियम में कई परिवर्तन हुए हैं। इसके तहत एएफ लिखकर वाहन चलाना गलत है। बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन सड़क पर उतारना नियम विरुद्ध है। इसके लिए डीलर पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। वाहन स्वामी का भी 5000 रुपये तक का चालान ओर टैक्स का कई गुणा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एक वाहन का चालान भी किया गया है। – अरविंद पांडे, आरटीओ प्रवर्तन

और पढ़े  सख्ती: पंचायतों का नक्शा पास कराने का अधिकार खत्म, रेरा पोर्टल से होगी मानचित्र स्वीकृति

Spread the love
  • Related Posts

    कालाढूंगी- छोटे कर्ज के बड़े बोझ ने ले ली जगदीश की जान, पॉलीटेक्निक छात्र की मौत से पूरे इलाके में मातम

    Spread the love

    Spread the loveयह सिर्फ एक छात्र की मौत की खबर नहीं बल्कि उस टूटते हुए परिवार की कहानी है, जिसकी उम्मीदें एक पल में राख हो गईं। घटन से पिता…


    Spread the love

    उत्तराखंड- PM मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी बांध की 1000 मेगावाट क्षमता वाली पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत या जून के पहले सप्ताह…


    Spread the love