रामनगर- इस कारण बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया..

Spread the love

 रामनगर के ग्राम उमेदपुर में बुजुर्ग ने खुद की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना के परिजन स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक काफी समय से बीमारी के चलते तनाव में बताए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार उमेदपुर निवासी रसपाल सिंह (78) पुत्र ऊधम सिंह पत्नी बलवीर कौर के साथ रहते थे। शनिवार को पत्नी व नौकर घर के बाहर थे। इस बीच उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से दायीं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवास सुनकर पत्नी व कर्मचारी घर के भीतर पहुंचे। इस दौरान रसपाल सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। पुलिस बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कनाडा और छोटा बेटा अमेरिका में है। रसपाल सिंह लंबे समय से दमे की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। इसके चलते वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली टनल हादसा- एक और शव बरामद, दो की तलाश जारी, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक लाख देगा THDC
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love