देहरादून Airport-: हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इंडिगो की आज 12 निर्धारित उड़ानों में से 8 पहुंची

Spread the love

 

 

देहरादून एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि देहरादून एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले सभी हवाई यात्री अपने फ्लाइट के स्टेटस की जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचें। वहीं इंडिगो की आज निर्धारित 12 उडानों में से आठ उड़ानें आई। एक देरी से आई जबिक तीन रद्द हो गई।

देहरादून एयरपोर्ट पर सबसे अधिक फ्लाइट संचालित करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानें पिछले तीन दिन से बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को इंडिगो की एक भी फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद हवाई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कुछ उड़ानों के देरी से एयरपोर्ट पहुंचने के कारण एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेट करने के समय को बढ़ा दिया गया है।

शुक्रवार की रात देहरादून एयरपोर्ट करीब रात 12 तक खुला रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो ने एयरपोर्ट पर एक हेल्प डेस्क बनाया है। एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि सभी हवाई यात्रियों की मदद की जा रही है। शनिवार के दिन एयरपोर्ट पर इंडिगो की अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद आदि शहरों की उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। जबकि भुवनेश्वर की उड़ान शाम तक एयरपोर्ट नहीं पहुंची थी।

हवाई पैसेंजरों की संख्या घटी

 

एयरपोर्ट पर इंडिगो की नौ शहरों से आने वाली करीब 13 उड़ानों के प्रभावित होने के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या कम हुई है। आम दिनों में दून एयरपोर्ट पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक हवाई पैसेंजर यात्रा करते हैं लेकिन उड़ानें प्रभावित होने से यह संख्या आधे से भी कम हो गई है। संवाद

 

और पढ़े  बागेश्वर- किशोरी बनी मां, आरोपी युवक पर पॉक्सो का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

एयरपोर्ट पर एडवाइजरी जारी करते हुए हेल्क डेस्क बनाई गई है। जिसमें एएआई और इंडिगो के अधिकारी हवाई पैसेंजरों की मदद कर रहे हैं। हवाई पैसेंजरों को अपनी उड़ान के बारे में जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए। – भूपेश चंद्र हंस नेगी, एयरपोर्ट निदेशक


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love