देहरादून: हरक की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष, किसी पार्टी में टिकना असंभव…महेंद्र भट्ट का कटाक्ष

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष लगा है। इस वजह से वह किसी पार्टी में टिक नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एसआईआर में पूरी तरह सहयोग करेगा। आगामी जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठकें भी सुनिश्चित की जाएंगी।

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि संगठन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपदों में होने वाले दिसंबर माह के दौरों को लेकर सांगठनिक योजना तैयार कर रही है। संगठन का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हो। ताकि स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विचार विमर्श कर तत्काल समाधान चर्चा हो सके। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन में इस दौरे को लेकर संगठन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

 

पहले सपा में गए फिर बसपा गए
एसआईआर के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पूरी तरह इस संवैधानिक प्रक्रिया के साथ है। हमारा संगठन और कार्यकर्ता चुनाव आयोग को हर संभव मदद करेंगे। जिसके लिए शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना तैयार, सांगठनिक तैयारी कर ली जाएगी।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के लगातार भाजपा नेताओं पर की जा रही बयानबाजी व भविष्यवाणी के जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में भट्ट ने कहा कि वह दूसरों की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष है। इसी वजह से वह किसी भी दल में टिक नहीं पाते हैं। पहले सपा में गए फिर बसपा गए लेकिन वहां जन्मपत्री नहीं जुड़ी और भाजपा में तो कभी जुड़ने का अवसर ही नहीं आया। वहीं कांग्रेस में कितने दिन तक वे टिक सकेंगे, स्वयं उनको भी भरोसा नहीं होगा।

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…