हिमाचल: लड़की बोली- मेरे साथ जबरन बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर भी करता रहा परेशान, केस दर्ज

पुलिस थाना रामपुर में एक लड़की के आरोप पर एक पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर में 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है।

 

आरोपी ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि आरोपी राहुल, निवासी डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला दो साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इन संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई है। वीरवार को वह अपनी मां और बहन के साथ पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंची। पीड़िता ने कहा कि 3-4 साल पहले उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। आरोपी राहुल ने पीड़िता को उससे मिलने के लिए मजबूर किया, जिस पर पीड़िता बीते 8 अप्रैल को रामपुर में राहुल से मिली। उसने उसे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया, जिस पर वह उसके साथ उसके घर गई, जहां राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

लड़की को परीक्षण के बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भावस्था के बाद राहुल उसे परेशान करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 64 (1), (363, 376 आईपीसी) और 06 पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

और पढ़े  हिमाचल: बिलासपुरी धाम की थाली 100 रुपये, तंदूरी चपाती 10 और तवा 7 रुपये, मीट-चिकन के भी रेट तय

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शादी का झांसा दे युवती का शारीरिक शोषण
शिमला शहर में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस स्टेशन बीसीएस ने युवती की शिकायत पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि विकासनगर के रहने वाले अथर्व ने उसे शादी का झांसा देकर तीन महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। महिला पुलिस स्टेशन बीसीएस में युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
  • Related Posts

    हिमाचल: 3 बार लगेगी डिजिटल हाजिरी, चूके तो कट सकता है वेतन, प्रधानाचार्यों को भी भेजनी होगी रिपोर्ट

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति अब दिन में तीन बार दर्ज होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीएसके यानी स्विफ्ट चैट…

    हिमाचल: HC ने कहा- रास्ते के विवाद का बहाना नहीं चलेगा, उपभोक्ता को बिजली देना बोर्ड की जिम्मेदारी

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिजली कनेक्शन जारी करना और लाइन बिछाने में आने वाली बाधाओं को दूर…