दरिंदगी: किशोरी को बंधक बनाया, 3 दिन तक दुष्कर्म… अश्लील वीडियो बनाए, चौथी बार शिकायत पर FIR

 

 

रियाणा के नूंह जिले के तावडू में नाबालिग लड़की के साथ जून 2025 में हुए अपहरण, तीन दिन तक लगातार दुष्कर्म, नग्न फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के जघन्य अपराध में थाना सदर तावडू पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। पीड़ित परिवार ने पांच महीने में तीन बार लिखित शिकायतें दीं, थाने के दर्जनों बार चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। आखिरकार डीएसपी की सख्त फटकार और तलबी के बाद ही कार्रवाई हुई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रिजवान ने 18 जून 2025 को 16 साल 11 महीने की नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाया था। तीन दिन तक बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया, नग्न फोटो-वीडियो बनाए और जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

 

आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की मां ने सबसे पहले जून-जुलाई में घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर 1 अक्तूबर को नूंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी गई।

एसपी ने तावडू सदर थाना प्रभारी को तुरंत जांच के आधार पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर 20 नवंबर को दोबारा थाना सदर तावडू में शिकायत दी गई और रिसीविंग भी ली गई, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

आखिरकार 2 दिसंबर को पीड़िता की मां तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान के सामने पहुंची और रोते-बिलखते पूरी घटना सुनाई। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने सदर तावडू थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को अपने कार्यालय तलब किया और दोनों को कड़ी फटकार लगाई। डीएसपी ने मौके पर ही लिखित आदेश दिए कि तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए।

और पढ़े  दशहरा पर लंबी छुट्टी:- इस राज्य में विजयादशमी पर 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पहले होंगी 10वीं तक की परीक्षाएं

इसके बाद थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष से एक नई (तीसरी) शिकायत अपनी मर्जी से लिखवाई और आनन-फानन 2 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पॉक्सो एक्ट तथा आईटी एक्ट की धारा लगाई गई हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगर समय पर कार्रवाई होती तो आरोपी को पहले ही पकड़ा जा सकता था।

इससे बच्ची को इतना मानसिक आघात नहीं झेलना पड़ता। इस पूरे प्रकरण में तावडू सदर थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लग रहे हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा की मामला बेहद गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…