साइको किलर लेडी:- मासूम को तड़पा-तड़पा कर मारा, अपने बेटे समेत 4 बच्चों का कर चुकी है कत्ल

पानीपत में छह साल की बच्ची की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पानी के टब में डुबोकर मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला पहले भी खुद के बेटे समेत चार बच्चों की निर्मम हत्या कर चुकी है। बता दें कि इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव में हुई छह साल की बच्ची की हत्या महिला ने की थी। साल 2023 में आरोपी महिला ने अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी। वहीं, महिला ने अगस्त 2025 में सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतारा था। आरोपी महिला का नाम पूनम बताया जा रहा है। आरोपी महिला सोनीपत के भावड गांव की रहने वाली है और उसके पति का नाम नवीन है।

 

बच्ची के दादा ने जताई थी हत्या की आशंका 
इसराना थाना क्षेत्र के नौल्था गांव में पानी के टब में डूबने से हुई बच्ची विधि (6) की मौत हुई थी। बच्ची के दादा सेवानिवृत एसआई पाल सिंह ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मृतक बच्ची के दादा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी।  पुलिस ने बीते रोज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

 

ये था मामला 

सोनीपत के भावड़ गांव निवासी पाल सिंह ने बताया कि उनका परिवार सोनीपत के रामनगर में रहता है। उनके रिश्तेदार नौल्था गांव निवासी सतपाल के बेटे अमन की शादी थी। बीते सोमवार को उसकी बारात गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी ओमवती, बेटे संदीप, पुत्रवधू, पोती विधि और 10 माह के पौत्र के साथ शामिल होने के लिए आए थे।

और पढ़े  AI के बाद अब रोबोट की बारी, 2050 तक दुनिया में हो सकते हैं एक अरब ह्यूमनॉइड रोबोट!

सोमवार को करीब डेढ़ बजे बारात नौल्था गांव से रवाना हुई थी। वह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ ही देर बाद फोन पर सूचना मिली कि विधि गायब हो गई है और वह मिल नहीं रही। इसके बाद  बच्ची की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे के बाद उनकी पत्नी ओमवती शादी वाले घर में पहली मंजिल पर स्टोर रूम के पास पहुंची। स्टोर रूम का कुंडा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में अंदर रखे पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ था और उसके पांव जमीन थे। तुरंत ही विधि को पानी से बाहर निकाला।

इसी बीच बच्ची को एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची बताई जा रही है।

  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…