अवध ओझा ने लिया राजनीति से संन्यास, AAP पार्टी को कहा अलविदा

मशहूर कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही महीनों की राजनीतिक पारी के बाद, उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

 

 

राजनीतिक सफर का संक्षिप्त विवरण
अवध ओझा, जो अपनी प्रेरणादायक बातों और छात्रों के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनकी राजनीतिक पारी अल्पकालिक रही और उन्होंने अब राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है।

अपने ‘एक्स’ पर पोस्ट में, अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी को अलविदा कह रहा हूं। मैं हमेशा इस पार्टी का ऋणी रहूंगा। आप एक महान नेता हैं।”

अपने पोस्ट में लिखा कि अरविंद जी ,मनीष जी, संजय  जी, सभी आप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता आदि आप सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद है। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया। मैं उसका ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता हैं। जय हिन्द….

 

 

और पढ़े  केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा: राज्यसभा सीट छोड़ी, PM को लिखा पत्र, कहा- पार्टी के लिए करता रहूंगा काम
  • Related Posts

    सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

    दिल्ली की एसईएम कोर्ट ने सीजेपी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा यह फैसला पुलिस की मांग…

    दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े जमानत मामले में मंदिर मार्ग के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ…