हरिद्वार: बैठक में सभी संतों को न बुलाने पर भड़के,अखिल भारतीय आश्रम परिषद का गठन करने की घोषणा की

 

अर्द्धकुंभ मेला-2027 को कुंभ मेले की तर्ज पर दिव्य व भव्य बनाने के लिए डाम कोठी के समीप गंगा तट पर हुई सीएम और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद बैठक में सभी संतों को न बुलाने पर आश्रम धारी व स्थान धारी संत भड़क गए हैं। उन्होंने अखिल भारतीय आश्रम परिषद का गठन करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को सरकार की ओर से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें आश्रम धारी व स्थान धारी संतों की पूरी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इन्होंने रविवार को देवपुरा चौक पर स्थित भारत सेवाश्रम में बैठक की। इसमें आश्रम धारी व स्थान धारी संतों का कहना था कि सरकार ने केवल अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों को ही अर्द्धकुंभ मेले के संदर्भ में बैठक में बुलाया।

सरकार की ओर से अन्य संतों की उपेक्षा की गई है। बैठक में एक अखाड़े के बतौर प्रतिनिधि पहुंचे संतों को बाहर करने पर कड़ी नाराजगी जताई। इन संतों ने अखिल भारतीय आश्रम परिषद के शीघ्र गठन पर अपनी सहमति जताई है। जिसके लिए संतों ने पांच प्रतिनिधि सदस्यों के नियुक्त किए।

और पढ़े  गुरुग्राम: पटौदी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
  • Related Posts

    चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। शेनझेन पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। ट्रंप की इस यात्रा को लेकर चीन…

    आईसीआईसीआई बैंक: पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बॉम्बे HC से राहत, ऋण धोखाधड़ी मामले में मुकदमे की मंजूरी रद्द

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने ICICI बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को एक बड़ी कानूनी राहत दी है। कोर्ट ने उन पर ‘ऋण धोखाधड़ी’ मामले में मुकदमा…