राज्य में आज 1  दिसंबर से बदलेगी डीएल बनवाने की प्रक्रिया, नई एजेंसी के हाथ दी गई कमान, पहले होगी टेस्टिंग

यूपी में डीएल बनाने की प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कामकाज अब नई एजेंसी को मिल गए हैं। कंपनी ने हार्डवेयर इंस्टॉलेशन सहित अन्य कार्य कर लिए हैं। सोमवार से डीएल बनाने का काम कंपनी के कर्मचारी करेंगे। कामकाज की टेस्टिंग की जाएगी।

परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्य निजी एजेंसी को दिए गए हैं। अभी तक स्मार्ट चिप के पास यह जिम्मेदारी थी। एजेंसी के 300 कर्मचारी इस कार्य में लगे थे। वहीं अब यह जिम्मेदारी प्रदेशभर में तीन एजेंसियों में वितरित की गई है। लखनऊ में सिल्वर टच यह कार्य संभालेगी। वहीं फोकाम नेट व रोजमार्टा के पास अन्य जिलों की जिम्मेदारियां हैं।

 

डीएल से संबंधित कार्यों के लिए हार्डवेयर इंस्टॉलेशन होना था, ऐसे में पिछले हफ्ते तीन से चार दिनों तक डीएल अप्रूवल बंद था। इसकी वजह से आवेदकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अब यह दुश्वारियां सोमवार से खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिल्वर टच के कर्मचारी डीएल बनाने में शिद्दत से लग जाएंगे।

कर्मचारी ट्रांसफर
एजेंसी के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ आरटीओ में आसपास के जिलों के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। वहीं यहां कार्यरत कर्मियों को अन्य जिलों में भेजा जाएगा। यह कर्मचारी पिछले एक दशक से अपने जिलों में कार्यरत थे।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…