रायपुर- PM मोदी से सपरिवार मिले CM विष्णुदेव साय, बोले- हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था

Spread the love

 

 

त्तीसगढ़ में आयोजित 60वें डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात को लेकर सीएम साय सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्’।

सीएम विष्णुदेव साय आगे लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय है।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, यह हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।


Spread the love
  • Related Posts

    बीजेपी की राष्ट्रीय टीम का एलान: छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के…


    Spread the love

    सरेंडर महिला नक्सलियों ने रैंप वॉक कर दिखाया हुश्न का जलवा, पहली बार ऐसा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

    Spread the love

    Spread the loveकभी नक्सलियों का गढ़ रहा बस्तर संभाग अब पूरी तरह से नक्सलमुक्त हो चुका है। अब नक्सलियों की मांद में गोली नहीं बल्कि विकास की बयार बह रही…


    Spread the love