जौलीग्रांट/देहरादून: हाथी ने बच्चे को मारा: कलेजे के टुकड़े का शव देख मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि

Spread the love

जौलीग्रांट में हाथी के हमले में मृत छठवीं कक्षा के छात्र की आज गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। बेटे के शव को देख परिवार में चीत्कार मच गई। बृहस्पतिवार की शाम कालू सिद्ध मंदिर के पीछे वन मार्ग पर हाथी ने छठवीं के छात्र कुनाल को पटक कर मार डाला था। शुक्रवार को छात्र का शव उनके निवास स्थान कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों और पूरे गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता परिजन और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। गमगीन माहौल के बीच छठवीं के छात्र कुनाल की जौलीग्रांट में अंत्येष्टि की गई।

 

खाई खोदकर वनमार्ग को बंद किया
कालूवाला में शुक्रवार सुबह वन मार्ग पर गश्त के दौरान एक वनकर्मी का हाथी ने पीछा किया। किसी तरह वनकर्मी ने भागकर जान बचाई। उधर विधायक के कहने के बाद थानो रेंज अधिकारियों ने कालूसिद्ध-धन्याड़ी वन मार्ग के दोनों तरफ खाई खोदकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। डीएफओ नीरज शर्मा और रेंजर एनएल डोभाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

अस्पताल से लेकर अंत्येटि तक वन विभाग रहा साथ
हाथी द्वारा छात्र की जान लेने के बाद थानो रेंजर एनएल डोभाल जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद छात्र के परिजनों को राहत राशि का चेक दिया गया। शुक्रवार सुबह पंचनामे से लेकर देहरादून में पीएम की कार्रवाई तक रेंजर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अंत्येष्टि का पूरा इंतजाम भी रेंजर द्वारा ही किया गया। जूनियर हाईस्कूल कोठारी मोहल्ले के प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सोलंकी, सभासद राजेश भट्ट, अर्जुन रावत, गुड्डू चौहान, बालम सिंह, तेजवीर रावत, राकेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: संवाद- CM धामी बोले, चार साल में 11 हजार लोगों को मिला स्वरोजगार, वेन को दिखाई हरी झंडी

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love     रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और…


    Spread the love

    नैनीताल- खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 13 लाख रुपये का जुर्माना, 20 प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love     अगर आप बाहर खाने के शौकीन या बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदतें है तो सावधान हो जाइए। न्याय निर्णयन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी विवेक…


    Spread the love