ममेरी बहन संग आपत्तिजनक स्थिति में मिला 4 बच्चों का बाप, पंचायत ने कराई शादी, पत्नी करती रही विरोध

Spread the love

 

यूपी के एटा स्थित थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात ननिहाल आए विवाहित युवक को परिजन ने ममेरी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। मामला बिगड़ा तो परिवार वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजन और दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। यहां लड़की ने युवक पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाकर शादी की जिद की। पहली पत्नी के विरोध के बावजूद इस रिश्ते को मंजूरी दे दी।

मैनपुरी जिले के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी ननिहाल जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ था। शनिवार की शाम भोजन के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सब लोगों के सो जाने के कुछ देर बाद ममेरी बहन भी छुपकर उसी कमरे में चली गई। इस बीच परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो मामला सामने आ गया। शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। गुस्साए परिजन ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर युवक की पत्नी अपने चार बच्चों और ससुरालीजन के साथ पहुंच गई।

काफी देर तक दोनों पक्षों में लंबी पंचायत चली। इस दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की है। इसलिए इसके साथ ही शादी करेगी। मना करने पर दुष्कर्म करने का केस लिखाने की धमकी दी। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी कराई गई।

शुक्रवार रात समझौते के बाद युवक दोनों पत्नियों के साथ घर लौट गया। इस दौरान उसकी पहली पत्नी बेहद दुखी नजर आई। परिजन ने बताया कि बेटे की गलती बड़ी है लेकिन अब जो हुआ वह बेटे को जेल से बचाने के लिए मजबूरी में करना पड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।

और पढ़े  काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

 


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love