लालकुआँ युवा भाजपा नेता एंव प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी की मेहनत रंग लाई,सीएम के निर्देश पर आदेश जारी

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस शुल्क की बढ़ी हुई दरों को एक जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस शुल्क की दरें बढ़ा दी थीं। हैवी ट्रक, वाहन के लिए दरें दो-तीन हजार से बढ़कर सीधे 12,500 रुपये हो गई थीं। मंत्रालय ने 10 गुना तक बढ़ोतरी की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिलहाल उत्तराखंड के वाहन मालिकों को इससे राहत दे दी है।

गौला और नधौर से जुड़े हजारों वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत, वाहन फिटनेस को लेकर सरकार ने  लिया फैसला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी के पत्र पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला।आदेश जारी।

नही बढ़ेगें वाहन फिटनेस के दाम, देखिए आदेश।

वाहन स्वामियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा भाजपा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी का जताया आभार।

सरकार का संकल्प जनता को राहत देना और जनहित में त्वरित निर्णय लेना है। फिलहाल पूर्व निर्धारित फीस ही लागू रहेगी। हम नहीं चाहते कि प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अचानक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े। आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा किये जाने वाले पुनरीक्षण के अनुसार ही राज्य में नई दरें लागू की जाएंगी।

 


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में साधु की हत्या, दो गिरफ्तार
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love