अल्मोड़ा- सल्ट के सरकारी स्कूल परिसर से मिलीं जिलेटिन की 161 छड़ें, बम निरोधक दस्ते ने संभाली कमान, जांच जारी

 

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर, सल्ट से शुक्रवार को भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जिलेटिन की 161 बेलनाकार छड़ें झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचीं। डॉग मौली और रैम्बो की मदद से विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में पहले स्थान से कुछ पैकेट और लगभग 15-20 फीट आगे दूसरे स्थान से और पैकेट बरामद हुए। कुल 161 पैकेट बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने सभी पैकेट एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखे और सील पैक कर दिए। 

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की और साक्ष्य जुटाए
पूरे अभियान की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई और मौके पर ही बरामदगी की फर्द तैयार की गई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 एवं 288 बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री स्कूल परिसर तक कैसे पहुंची, किसने और क्यों यहां छिपाई, यह बड़ा सवाल है।

स्कूल परिसर की झाड़ियों में विस्फोटक मिला है। किसने रखा, जांंच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…