देहरादून- अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन जारी, आज से काम भी ठप रखने का लिया निर्णय, 3 घंटे तक  सड़क जाम

Spread the love

 

पुरानी जिला जज अदालत के सिविल परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ जिले के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हरिद्वार रोड दो घंटे जाम रखी। वहीं आज बुधवार को तीन घंटे चक्का जाम किया।

बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से कहा गया है कि जब तक प्रशासन उन्हें अनसुना करता रहेगा वह प्रदर्शन का समय बढ़ाते रहेंगे। प्रदर्शन के चलते अब कामकाज भी ठप रखने का फैसला लिया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि प्रदर्शन के चलते दोपहर 1:30 बजे तक बस्ते, टाइपिंग, स्टांप बिक्री समेत अन्य कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।

वकीलों की मांग है कि रैन बसेरा का प्रस्ताव रद्द करके उसी जगह चेंबर निर्माण के लिए भूमि दी जाए। इस मांग के साथ सैकड़ों वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह करीब 10:30 से 12:30 बजे तक चक्का जाम रखा जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। बड़ी संख्या में वकील सड़क पर बैठे थे जिन्हें कई वकील नेताओं ने संबोधित किया। बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने कहा कि सांकेतिक धरना-प्रदर्शन का समय लगातार बढ़ाया जा रहा है। पहले दिन एक घंटे, दूसरे दिन दो घंटे और तीसरे दिन तीन घंटे चक्का जाम रखा जाएगा। दूसरे दिन के प्रदर्शन में उनसे किसी प्रशासनिक अधिकारी ने संपर्क नहीं किया।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- मधुवन विहार में लोग दूषित जल पीने के लिए मजबूर, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love