Fire: नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; दस घायल

 

 

हाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वाशी इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार तड़के आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं। यह हादसा रहेजा रेसिडेंसी, एमजीएम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 14 में हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 12:30 बजे 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।

 

घायल लोगों को वाशी के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर सूचना मिलते ही 40 दमकलकर्मी और 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंचीं और आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

और पढ़े  ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…