अक्षय की 13 साल की बेटी को भेजा मैसेज? – अपनी अश्लील तस्वीर भेजो,  एक्टर ने साझा की घटना

Spread the love

भिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई। अक्षय ने इस घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार से साइबर क्राइम से जुड़ा एक चैप्टर कोर्स में भी शामिल करने की मांग की है। बता दें कि अक्षय की बेटी नितारा सिर्फ 13 साल की हैं।

जब अक्षय की बेटी को आया मैसेज
मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह अक्षय ने इस घटना का जिक्र किया। इस दौरान अक्षय ने बताया कि मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी उधर से एक संदेश आता है। फिर एक संदेश आया, क्या आप पुरुष हैं या महिला? तो उसने महिला का जवाब दिया। फिर उसने एक संदेश भेजा। क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकते हैं? यह मेरी बेटी थी। उसने सब कुछ बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया। इस तरह चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है।

 

महाराष्ट्र सीएम से की साइबर क्राइम की कक्षाएं शुरू करने की मांग
इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए अक्षय ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में हर हफ्ते साइबर पीरियड नाम से एक पीरियड होना चाहिए, जहां बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए। आप सभी जानते हैं कि यह अपराध सड़क पर होने वाले अपराध से भी बड़ा होता जा रहा है। इस अपराध को रोकना बहुत जरूरी है।

और पढ़े  Market Update: घरेलू बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 977 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love