IAS Transfer: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 16 आईएएस के तबादले, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

 

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 16 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति और क्या मिला कार्यभार…

 

1. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी. पॉलरासु को सचिव (सहकारिता, बागवानी और कृषि) नियुक्त किया गया है।

2.  आईएएस ए. शैनामोल को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट और लोक शिकायत निवारण) की जिम्मेदारी दी गई है।

3. आईएएस डॉ. राज कृष्ण परुथी को मंडी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

4. आईएएस सुदेश कुमार मोकटा को विशेष सचिव (उद्योग) की जिम्मेवारी दी गई है।

5. आईएएस दोरजे छेरिंग नेगी को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

6. आईएएस कमल कांत सरोच को हिमऊर्जा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है।

7. नीरज कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

8. डॉ. निपुण जिंदल को एचआरटीसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

9. आईएएस अरिंदम चौधरी को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

10. आईएएस शुभ करण सिंह को विशेष सचिव (एमपीपी और पावर और एनसीईएस बनाया गया है।

11. नियुक्ति का इंतजार कर रहीं गंधर्व राठौर विशेष सचिव (कार्मिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

12. आईएएस शिवम प्रताप सिंह को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

13. आईएएस अभिषेक वर्मा को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

14. आईएएस दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) नियुक्त किया गया है।

15. आईएएस  जितेंद्र सांजटा जो सचिव विनियामक आयोग हैं उनको विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के पद पर नियुक्त किया गया है।  वे निदेशक, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन, हिमाचल प्रदेश, शिमला के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

और पढ़े  मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

16. आईएएस हेमिस नेगी को नगर एवं ग्राम नियोजन का निदेशक नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…