खेत में मिला 8 दिन पुराना शव: काम कर रहे किसान को आई बदबू, जाकर देखा तो पड़ी थी महिला की लाश

Spread the love

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी में एक महिला की हत्या कर उसका शव ईंख के खेत में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब सात से आठ दिन से खेत में पड़ा शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

खेत गए किसान ने देखी लाश
मंगलवार को गांव फुलड़ी का एक किसान अपने ईंख के खेत में काम करने के लिए पहुंचा था। खेत के बीचो-बीच पहुंचने पर उसे तेज बदबू महसूस हुई। किसान ने जब आसपास देखा तो ईंख के बीच एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखते ही किसान के होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खेत में शव पड़े होने की खबर पूरे गांव में फैल गई।

महिला की उम्र 25 से 30 के बीच
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव करीब सात से आठ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के सड़ने के कारण महिला की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल पर महिला की पहचान से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला है, जिससे पुलिस को मृतका की शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है।

और पढ़े  5 मंजिला इमारत में लगी आग, पति-पत्नी की मौत, 15 घायल, 40 गाड़ियां जलकर खाक

ग्रामीणों से हुई पूछताछ
घटना की सूचना मिलने पर सीओ स्तुति सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों में भी महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी महिला के लापता होने की जानकारी तो नहीं है।


Spread the love
  • Related Posts

    यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, UP में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-BJP का नया फार्मूला

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार आने के लिए भाजपा ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी सहमति बताई जा रही…


    Spread the love

    पकड़ा गया गद्दार:- आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा नाैसेना का जवान गिरफ्तार, UP ATS ने की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveयूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में नाैसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाैसेना कर्मी आगरा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया,…


    Spread the love