उत्तराखंड में चमोली के जिला अस्पताल में बीते 31 अगस्त को प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत के बाद अब नवजात ने भी दम तोड़ दिया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया था। तीन दिन के बाद मंगलवार रात को नवजात ने अंतिम सांस ली।
दोनों की मौत पर बुधवार को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया। हंगामा बढ़ते देख जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और एसडीएम चमोली आरके पांडेय मौके पर पहुंचे।







