हेमकुंड साहिब: मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे सेना के 25 जवान, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड

 

 

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक पहले निरीक्षण किया था और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया।

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए सेना के 25 जवान और गुरुद्वारे के 18 सेवादार शनिवार को घांघरिया पहुंच गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के चलते रविवार और सोमवार को काम शुरू नहीं हो पाया।

मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद जवानों व सेवादारों ने अटलाकोटी तक पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दो जगह पर 20 फीट ऊंचे और 200 मीटर चौड़े हिमखंड पसरे हुए हैं, इसके अलावा ऊपर के क्षेत्र में रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।

यात्रा शुरू होने से पहले रास्ते से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए बनाया जाएगा। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि टीम ने रास्ते का निरीक्षण किया। जहां अधिक बर्फ है वहां पर ऊपर से हल्की बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाया।

मौसम साफ होने के साथ ही बर्फ को हटाने का काम जारी है। उधर, हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं। जवान और सेवादार पूरा रास्ता तैयार होने तक घांघरिया में ही रुकते हैं।
Hemkund Sahib Yatra 2025 Now 25 army personnel removing snow 20 feet High Iceberg Photos

दोपहर को रास्ता बनाने के बाद शाम को वापस घंघरिया लौटते हैं। लेकिन अभी तक घांघरिया में बिजली, पानी और संचार की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। इससे वहां रह रहे जवानों और सेवादारों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती पर सख्ती, CM ने कहा-राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई पर हो रहा विचार
  • Related Posts

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…