नैनीताल- उत्तराखंड बार काउंसिल: चुनाव के लिए 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए दाखिल

Spread the love

 

 

त्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इस प्रकार अब तक कुल 21 अधिवक्ता नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की मौजूदगी में जिन अधिवक्ताओं ने नामांकन किए उनमें नलिन शेखर सौन, कुलदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रीतम सिंह असवाल, सुखपाल सिंह, दिवाकर पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, आलोक घिल्डियाल, हरि सिंह नेगी, मधु ठाकुर, मन मोहन लाम्बा, अभिषेक बहुगुणा, प्रवीर, हेमलता पांडे, मो. विलावर खान, रजिया बेग ने नामांकन किए।

 

जबकि तीन व चार जनवरी को 5 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया था। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित की गई है।

 


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश: बजरंग सेतु बनकर तैयार, लगा करीब 4 वर्ष का समय, शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love