2026 ग्रैमी अवॉर्ड: 90 वर्षीय दलाई लामा ने जीता संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड, मेडिटेशन एल्बम को मिला ग्रैमी

Spread the love

 

 

संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड पहली बार किसी आध्यात्मिक गुरू को मिला है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने अपना पहला दलाई लामा जीता है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है।

 

दलाई लामा को ग्रैमी मिला
दलाई लामा ने ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी के लिए अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता, जिसमें उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया है। ऐसे में के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों की सूची में दलाई लामा का नाम भी शामिल हो गया है।

बता दें कि जिस ऑडियो एल्बम के लिए दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, वह दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश देती है। एल्बम ‘मेडिटेशन: रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ तिब्बती बौद्ध गुरू के विचारों का संग्रह है। इसमें करुणा, मन की शांति को बढ़ाने पर विचार साझा किए गए हैं। यह एल्बम दुख से उबरने की राह दिखाती है। इसमें म्यूजिक, मेडिटेशन और आध्यात्मिक विचार सभी कुछ शामिल हैं। दलाई लामा की इस ऑडियो एल्बम का मकसद दुनिया भर में सद्भाव और खुशहाली को बढ़ाना है।

के-पॉप ने जीता पहला ग्रैमी पुरस्कार
‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गाने ‘गोल्डन’ ने प्रीमियर समारोह में विजुअल मीडिया के लिए लिखित गीत का पुरस्कार जीता, जो किसी के-पॉप कलाकार द्वारा ग्रैमी पुरस्कार जीतने का पहला मौका है। गीतकारों ने अपना स्वीकृति भाषण अंग्रेजी और कोरियाई दोनों भाषाओं में दिया, जिससे गाने की द्विभाषी अपील उजागर हुई।

ईजीओटी बने विजेता
संगीत श्रेणी का पुरस्कार ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ को मिला, जिसका मतलब है कि निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीत लिया है। इसके साथ ही वे ईजीओटी विजेता बन गए हैं। यानी एक ऐसे कलाकार जिनके पास एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर पुरस्कार हैं।

और पढ़े  पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन- ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष ने दुनियाभर में कई सारी चिंताओं को जन्म दिया है। शुरुआत से बात करें तो ये संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है।…


    Spread the love

    रुपया vs डॉलर- शतक लगाने की दहलीज पर रुपया? भारतीय मुद्रा में गिरावट की पूरी कहानी आसान भाषा में यहां समझें

    Spread the love

    Spread the loveसाल 2010 में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 45 रुपये हुआ करती थी, जो मार्च 2026 में गिरकर 94.82 रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई है।…


    Spread the love