2026 CBSE 12th Result- सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार हुआ तेज, पढ़ें अपडेट…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 कभी भी जारी कर सकता है। लाखों छात्र जो इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर उपलब्ध पर देख सकेंगे।  सीबीएसई की ओर से क्लास 12 के एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया गया था।

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

 

इन 6 तरीकों से देख सकते हैं रिजल्ट

  1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  2. डिजिलॉकर के माध्यम से
  3. उमंग एप के माध्यम से
  4. एसएमएस के माध्यम से
  5. आईवीआरएस के माध्यम से
  6. एसएमएस ऑर्गनाइजर एप के माध्यम से

 इन तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़े  फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…